पेंटर वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय का हुआ शुभारंभ
शाजापुर। पेंटर वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय का शुभारंभ बुधवार को हुसैनी चौक में हनीफ मंसूरी संरक्षक द्वारा फीता काटकर किया गया। पेंटर वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय का शुभारंभ अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खरखरे, अंजुमन कमेटी सदर पप्पू भाई, वरिष्ठ पार्षद अजीज मंसूरी,
सबदर भाई, हनीफ रही साहब, अकरम भाई, गुड्डू भाई सदर, डॉ. इकबाल गौरी, मुंशी भाई, अफ़सर भाई एमपीबी, पूर्व पार्षद केजार भाई बोहरा व पेंटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष
राजू भाई पेंटर सहित शहर के समस्त पेंटरगण उपस्थित थे।

