MP में रचाई जर्मनी की दुल्हन और स्विट्जरलैंड के दूल्हे ने शादी

MP में रचाई जर्मनी की दुल्हन और स्विट्जरलैंड के दूल्हे ने शादी

स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके वैदिक सनातन परंपरा के पाणिग्रहण संस्कार द्वारा परिणय सूत्र में बंध गए. इस समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. यह विवाह मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित नक्षत्र गार्डन में संपन्न हुआ. देश के जाने माने आध्यात्मिक गुरु डॉक्टर रघुवीर सिंह गौर इस शादी के प्रेरणा स्त्रोत हैं.

ज्यूरिख निवासी 45 साल के मार्टिन पेशे से लीगल ऑडिट कंपनी में अधिकारी हैं. वे गुरु रघुवीर सिंह जी से बीते पांच साल से संपर्क में सोशल साइट्स के माध्यम से आए थे. फिर वे गुरुजी के दर्शन करने भारत आने लगे.

जर्मनी के म्यूनिख शहर की उलरिके 48 साल की हैं. वे पेशे से नर्स हैं. दोनों की पहली मुलाकात एक यात्रा के दौरान स्पेन में हुई थी. बाद में दोनों में फोन पर बातें होती रहीं और दिल मिल गए. मार्टिन गुरुजी के सानिध्य में शादी करना चाहता थे और उनकी यह इच्छा आज पूरी हो रही है.

दुल्हन उलरिके ने बताया, मैं सोशल मीडिया के जरिए गुरुजी से जुड़ी. मैंने भारत के बारे में जाना. गुरुजी के आध्यात्मिक प्रवचनों से प्रेरित हुई. भारतीय संस्कृति में रुचि बढ़ी. टीवी पर हिंदू रीति से हुए विवाह देखे. गुरुजी के माध्यम से मार्टिन से स्पेन में छुट्टियों में मुलाकात हुई और प्रेम हो गया. गुरुजी ने शादी को अंजाम तक पहुंचाया.