छत्तीसगढ़ मायुमं के प्रदेश अध्यक्ष का बरपाली शाखा में भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ मायुमं के प्रदेश अध्यक्ष का बरपाली शाखा में भव्य स्वागत

मायुमं के प्रदेश अध्यक्ष का बरपाली शाखा में भव्य स्वागत

बरपाली | मारवाड़ी युवा मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल का बुधवार का बरपाली शाखा में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर बरपाली शाखा के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष ने शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों को सेवा कार्य पद पर रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि हम कैसे सभी जिम्मेदारियों को निभाते हुए सेवा कार्य के लिए समय निकाल सकते हैं तथा समाज की सेवा कर सकते हैं। यदि हम दिन में केवल 15 मिनट या महीने में कुल 7 से 8 घंटे का समय सेवा कार्य के लिए निकालें तो हम समाज की सेवा में बहुत आगे निकल सकते हैं। इस अवसर पर बरपाली शाखा के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, सचिव यश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, प्रांतीय पदाधिकारी संदीप अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अनिमेष अग्रवाल शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित थे।