चितौड़गढ़ : IAS पीयूष सामरिया चित्तौड़गढ़ के नए कलेक्टर
Hindustan News Network
Chittorgarh News: IAS अधिकारी पीयूष सामरिया अब चित्तौड़गढ़ के नए कलेक्टर होंगे। इस समय वे नागौर के कलेक्टर है। कार्मिक विभाग ने देर रात प्रदेश के 39 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं चित्तौड़गढ़ के कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल को उदयपुर की कमान सौंपी गई है।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सेवा अधिकारियों का लगातार ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार की रात प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कार्मिक विभाग ने प्रदेश के 39 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसके अलावा विभाग ने 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। इस आदेश के तहत नई लिस्ट में दो संभागीय आयुक्त और 6 जिला कलेक्टर बदले गए हैं।

