Rajasthan/Chittorgarh: कार से 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Rajasthan/Chittorgarh: कार से 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान कोटा हाइवे की तरफ से आई एक होण्डा अमेज कार में 3 प्लास्टिक कट्टो में भरा हुआ 45 किलोग्राम अवैघ डोडाचुरा जब्त कर जोधपुर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा हाइवे रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान कोटा हाईवे रोड की तरफ से आई एक होण्डा कम्पनी की अमेज कार ने पुलिस नाकाबन्दी को तोडकर भागने का प्रयास किया, जिसे स्टॉप स्टीक से टायर को पंचर कर रोका।  कार की तलाशी ली गई तो उसमें अवैधरुप से डोड़ा चुरा के 3 प्लास्टिक कट्टों में भरा 45 किलोग्राम डोडाचुरा मिला। अवैध अफीम डोडाचूरा व कार होण्डा अमेज को जब्त कर आरोपी जोधपुर जिले के सरनाडा की ढाणी काकेलाव थाना डांगीयावास निवासी 24 वर्षीय विकास उर्फ विक्की पुत्र सोनाराम विश्नोई व 28 वर्षीय अनिल उर्फ गांधी पुत्र बाबु लाल विश्नोई को गिरफतार कर थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कानि. सुरेन्द्रपाल की उक्त कार्यवाही में विशेष भूमिका रही है।