गोरखपुर - भारतीय बौद्ध महासभा ने किया चौरीचौरा तहसील का गठन

गोरखपुर - भारतीय बौद्ध महासभा ने किया चौरीचौरा तहसील का गठन
गोरखपुर - भारतीय बौद्ध महासभा ने किया चौरीचौरा तहसील का गठन

गोरखपुर जनपद के चौरी चौरा तहसील के शहीद नगर के वार्ड नम्बर 7 में भारतीय बौद्ध सभा के तहसील इकाई का गठन किया गया,इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामभजन जिलाध्यक्ष ने किया, मुख्य अतिथि राममिलन शर्मा प्रदेश महासचिव थे,भारतीय बौद्ध सभा के जिलाउपाध्यक्ष ई०भोला प्रसाद बौद्ध ने त्रिशरण पंचशील और बाबा साहब के गीतों के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत किए,जिसमे उन्होंने भगवान बुद्ध और बाबा साहब के विचारो पर प्रकाश डाला,साथ ही बाबा साहब के द्वारा दिया गया अनमोल खजाना भारतीय संविधान को पढ़कर उसमें दिए गए सभी अधिकारो को जानना और बताना, बाबा साहब के तीन मूल मंत्र को घर घर पहुंचना, साथ ही मणिपुर की घटना पर भी प्रकाश डाला, उन्होंने बताया की हम खुद बहुजन समाज 85% में बटा हुआ है,उन्हे इकट्ठा होना चाहिए,जबतक इकट्ठा नही होने तब तक कुछ नही होगा,आए दिन बहुजनो के ऊपर घटनाएं होती रहती है,इस कार्यक्रम में रामनिवास बौद्ध,मंडल महा सचिव,शंकर प्रसाद,पवन कुमार गौतम शैलेश कनौजिया जिला सचिव,विनय कुमार राही जिला महासचिव, जितेंद्र बौद्ध कोषाध्यक्ष,दीपक प्रिय ई० योगेंद्र दत्त बौद्ध, श्याम सुन्दर बौद्ध, आकाश गौतम,बैजनाथ बौद्ध,सत्येंद्र पासवान,सूरज कुमार आनन्द सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। नए सदस्यगण को पदों पर नियुक्त किया गया,तहसील अध्यक्ष इं०योगेंद्र दत्त बौद्ध, उपाध्यक्ष रामसिंह गौतम, उपाध्यक्ष द्वितीय एडवोकेट दयाराम, महासचिव पवन कुमार गौतम,कार्यालय सचिव सूरज कुमार आनंद, ऑडिटर धीरेंद्र कुमार, सचिव आकाश कुमार गौतम,श्यामसुंदर, संगठक शंभू कुमार सहित सभी पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।