बिहार :- लैंड फाॅर जाॅब मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मुश्किलें बढ़ सकती

बिहार :-हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क लैंड फॉर जॉब मामले में आज बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई के चार सीट पर फैसला हो सकता है। आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है। अगर सीबीआई कोर्ट नए चार सीट को स्वीकार कर लेता है। और तेजस्वी के खिलाफ मामला चलाने की अनुमति दे देता है। तो फिर तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ जाएगी। और उन्हें कोर्ट से जमानत लेनी पड़ सकती है। सीबीआई ने 3 जुलाई को तेजस्वी के खिलाफ चार सीट दाखिल की थी। इस मामले में 12 सितंबर को राउज एवेन्यू की कोर्ट ने 21 सितंबर को सुनवाई की अगली तिथि तय की थी। इसलिए आज इस मामले में सुनवाई अहम मानी जा रही है। बता दे कि इस मामले में पहले ही लालू के खिलाफ केस चलाने के अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय दे चुके हैं। सीबीआई ने बताया कि हमने लालू के अलावा रेलवे के तीन अधिकारियों के खिलाफ भी केस चलाने की मंजूरी मांगी गई थी। जो फिलहाल नहीं मिली है। गौरलतब है कि इस मामले में सीबीआई ने तेजस्वी यादव से दिल्ली में 11 अप्रैल को करीब 8 घंटे पूछताछ की थी। तेजस्वी सीबीआई समन को रद्द करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट भी पहुंचे थे। कोर्ट ने डिप्टी सीएम की सीबीआई के समन को रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दी थी। इसके बाद वे सीबीआई कोर्ट के समक्ष पहुंचे थे। इस मामले में सीबीआई के पिछले 7 में और अगस्त माह में लालू उनकी पत्नी राबड़ी देवीऔर दो बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव समेत करीबियों के 17 ठिकाने पर छापेमारी की थी। इसके बाद ईडी ने लालू राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती, चंद यादव रागिनी यादव और तेजस्वी यादव से पूछताछ की थी।

बिहार :- लैंड फाॅर जाॅब मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मुश्किलें बढ़ सकती
बिहार :- लैंड फाॅर जाॅब मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मुश्किलें बढ़ सकती