हमीरपुर नगरपालिका मे गूगल मेप पे दिखने वाले सार्वजनिक शौचालय में हमेशा लटका रहता है ताला
हमीरपुर नगरपालिका मे गूगल मेप पे दिखने वाले सार्वजनिक शौचालय में हमेशा लटका रहता है ताला।। लाखों की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय में लटका रहता है ताला, स्वच्छ अभियान का सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, सार्वजनिक शौचालय में घटिया सामग्री का उपयोग करने से फटी दीवारें, सार्वजनिक शौचालय में जमकर की गई धांधली, स्थानीय लोगों की आस पर फिरा पानी, सार्वजनिक शौचालय के उपयोग से स्थानीय लोग वंचित, नगरपालिका के विकास कार्यों में हो रही जमकर धांधली, सार्वजनिक शौचालय में ताला लटका रहने से फैल रही चारो तरफ गंदगी, नगरपालिका के ज़िम्मेदार जानकर भी बने अनजान,
केन्द्र सरकार के आह्वान पर चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत हमीरपुर में लाखों रूपये की कीमत से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय शोपीस बनकर रह गए हैं। जबकि सार्वजनिक शौचालय गूगल मैप पर भी उपलब्ध है जिसमे हमेशा ताला लटकता रहता है। और लोग सार्वजनिक शौचालय के उपयोग से वंचित रहते हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सार्वजनिक शौचालय को लेकर जिम्मेदार कितने लापरवाह हैं। मामला हमीरपुर नगर पालिका के सराय सार्वजनिक शौचालय का है। जहां स्थानीय लोगों ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय में हमेशा ताला लटका रहता है जिससे नगरवासी उपयोग करने से वंचित हैं। जिससे लोग खुले में ही शौच करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय निर्माण होने से एक आस जगी थी की लोगो को अब खुले में शौच से मुक्ति मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और लाखो की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय में हर समय ताला ही लटका रहता है। इतना ही नहीं सार्वजनिक शौचालय में घटिया सामग्री लगाने का भी स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है क्योंकि शौचालय निर्माण कार्य तैयार हुआ की दीवारें फटना शुरू हो गई है। जिसमे जमकर धांधली की गई है। जिससे नगरपालिका के जिम्मेदार किस तरह से स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगाने में लगे हुए हैं। हालांकि स्थानीय लोगों ने जांच कर कार्यवाही की मांग की है।


