कल्पवृक्ष पारिजात धाम पर भक्तों ने जलाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद
पारिजात धाम पर भक्तों ने जलाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद
सुल्तानपुर में सावन पवित्र माह के तीसरे सोमवार को कल्पवृक्ष पारिजात धाम मैं भक्तों की सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। भक्तों ने महादेव को रुद्राभिषेक व जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद मांगा।
मंदिरों में पूरे दिन हर हर भोले हर हर महादेव ओम नमः शिवाय के ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। और लोगों ने कल्पवृक्ष पारिजात पर धागे बांधकर अपनी मनोकामनाएं मांगी लोगों की आस्था है मान्यता है कि यहां पर धागा बांधने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
धाम परिसर में कल्पवृक्ष सेवा समिति द्वारा सुरक्षा व्यवस्था साफ सफाई की व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग देखने को मिला ।
सायं काल महादेव की महाआरती हुई जिसमें सैकड़ों से अधिक शिव भक्तों ने सम्मिलित होकर महादेव वा पारिजात जी की आरती की और प्रसाद वितरण किया गया। महाआरती में कल्पवृक्ष सेवा समिति के अध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव, विकास चौरसिया, गोकुल प्रसाद, सत्यम चौरसिया, सत्यम सिंह, अनिल सिंह, आशीष चतुर्वेदी, शनि मिश्रा शिवम सिंह गोलू,नितेश, पाल, अनुराधा, पुनम त्रिपाठी, आदि सदस्य व सैकड़ों भक्त गण उपस्थित रहे।

