कौन हैं PCS ज्योति मौर्य से सम्बन्धो को लेकर सुर्खियों में आया मनीष, उसके घर में छिड़ा बवाल?

कौन हैं PCS ज्योति मौर्य से सम्बन्धो को लेकर सुर्खियों में आया मनीष, उसके घर में छिड़ा बवाल?

PCS Jyoti Mauryaपीसीएस अफसर ज्योति मौर्य  और उनके पति आलोक मोर्य का विबाद सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। ऐसे में लोग यह भी जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर वो शख्स कौन है जिसका नाम ज्योति मौर्य से जुड़ा है बता दें कि ज्योति के पति आलोक मोर्य ने आरोप लगाया है कि उनका होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे से अफेयर चल रहा है। आलोक ने यहां तक कहा है कि उनकी हत्या हो सकती है पत्नी,मनीष दुबे के साथ मिलकर ऐसा करा सकती है।मिली जानकारी के अनुसार आलोक की शिकायत पर डीजी बीके मोर्य होमगार्ड कमांडेड मनीष की जांच के आदेश दिए हैं जांच होमगार्ड के ही डीआईजी संतोष सिंह को सौंपी गई है।जांच के दौरान ज्योति मौर्य का बयान लिए जाने की भी बात आई थी बताया जा रहा है।कि ज्योति ने इसे उनका व्यक्तिगत मामला बताते हुए बयान देने से इनकार कर दिया था। ज्योति ने मीडिया से बात करते हुए कहा पति-पत्नी के बिच का विवाद है वो अदालत में लड़ाई लड़ रही है मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जो कुछ कहना होगा वही कहेंगी।

मनीष की क्या हैं कहानी:उधर मामला हाईलाइट होने के बाद सुर्खियों में आए मनीष दुबे के परिवार में भी इसे लेकर उथल-पुथल मची हुई हैं। बताया जा रहा है।कि मनीष दुबे की पत्नी पूरे मामले में सार्वजनिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उसका कहना है। कि यह पारिवारिक मामला है। खुद हल करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार मनीष दुबे के खिलाफ चल रही विभागीय जांच में मनीष की पत्नी का भी में बयान लेने की कोशिश की गई थी लेकिन उन्होंने भी कुछ कहने से इनकार कर दिया।

ज्योति मौर्य ने पढ़ाई में मदद की बात मानी: उधर ज्योति मोर्य ने मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए इस बात को माना कि आलोक ने उसके अफसर बनने की सपने को पूरा कराने में मदद की। हालांकि इसके साथ ही यह भी जोड़ा कि मदद का मतलब यह नहीं है कि टॉर्चर करेंगे। ज्योति ने कहा सोशल मीडिया पर जो भी चल रहा है उसेसे उनका कोई लेना-देना नहीं है ज्योति ने कहा कि रिश्ता कितना भी खराब क्यों ना हो जाए उसे कानूनी तरीके से सुलक्षाया जाता है लेकिन आलोक ने 12 साल के रिश्ते को सरेआम तार-तार किया।