विरमा नदी के रपटे से निकलते समय दो बाइक सवार युवकों की हुई मौत

खबर हमीरपुर जनपद की राठ कोतवाली क्षेत्र के रौरौ गांव का जहा दो युवक बाइक पर सवार होकर खेतो से पानी निकालने जा रहे थे। तभी विरमा नदी के रपटा में बह जाने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया। आपको बता दें कि रौरौ गांव निवासी धर्मराज राजपूत (32) व ज्ञानसिंह (30) गुरुवार सुबह दिन आठ बजे खेतो में बनी बंधिया देखने के लिए गए थे। तभी चेकडैम से निकलते समय दोनो युवक रपटे में बह गए। दोनो युवकों को पानी में उतराते देख ग्रामीणों ने युवकों को पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राठ ले आए। जहां चिकित्सक डॉ. सतेंद्र यादव ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। धर्मराज के पिता जयसिंह के नाम पर 50 बीघा जमीन थी। तथा ज्ञानसिंह के पिता ख्यालीराम के नाम 5 एकड़ भूमि थी। मृतक अपने परिवार के साथ खेती करते थे। दोनो युवकों की मौत से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।

विरमा नदी के रपटे से निकलते समय दो बाइक सवार युवकों की हुई मौत