भटगांव विधानसभा भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े का धुआंधार जनसंपर्क जारी

भटगांव विधानसभा भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े का धुआंधार जनसंपर्क जारी

भटगांव विधानसभा भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े का धुआंधार जनसंपर्क जारी

रोहित यादव / सूरजपुर - जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े गांव-गांव पहुंचकर जनसम्पर्क कर रही हैं। लोग विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में लक्ष्मी राजवाड़े का आत्मीय स्वागत कर रहे हैं।टिकट मिलते ही भाजपा प्रत्याशी के द्वारा लगातार धुआंधार जनसंपर्क किया जा रहा है. क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि अब की बार बीजेपी सरकार के साथ। लक्ष्मी राजवाड़े ने ओड़गी मंडल के ग्राम पंचायत चिकनी, मयूरधक्की, पुतकी ,लांजित गंगौटी, कुप्पा ,खर्रा ,ओड़गी केचवारीपारा ,ओड़गी रजवारीपारा,कालामांजन, गिरजापुर ,में पहुंचकर मोदी सरकार की योजनाएं के बारे में बताया। लोगों ने कहा और विश्वास दिलाया कि इस बार भटगांव विधानसभा में लक्ष्मी राजवाड़े को भारी‌ मतों से विजयी बनाने का वादा किया। भटगांव की जनता इस बार परिवर्तन चाहते हैं और बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में हजारों की संख्या में लोग उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहें हैं.

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल ओड़गी अध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल प्रभारी रामू गोस्वामी,भाजपा महिला मोर्चा, युवामोर्चा ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अजजा मोर्चा ,अजा मोर्चा के जिला, मंडल के पदाधिकारी और विधानसभा विस्तारक तथा शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे.