उत्तर प्रदेश: चर्चित पीसीएस- ज़्योती मौर्य केस में पति आलोक ने केस वापस लेने की बात कही,
Uttar Pradesh

यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद मामले में नया अपडेट सामने आया है, अपनी पत्नी ज्योति मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत को पति आलोक मौर्य ने वापस ले लिया है। सोमवार को आलोक मौर्या जांच कमेटी के सामने पेश हुए और उन्होंने ज्योति मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में दर्ज शिकायत वापस ले ली है, जांच कमेटी को लिखित में देकर उन्होंने शिकायत वापस ली है. इस दौरान आलोक ने कहा है कि सोच समझकर शिकायत वापस ले रहा हूं।
ज्योति मौर्य को मिली राहत।
ज्योति मौर्य के लिए फिलहाल इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, राहत की बात ये है कि अब करप्शन के चार्जेस को लेकर फंसने की आशंका कमतर हो गई है। आलोक मौर्य के शिकायत वापस लेने के बाद जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट कमिश्नर प्रयागराज को भेजेगी, अब शासन यह तय करेगा कि इस मामले में जांच करनी है या नहीं।
आलोक मौर्य ने पीसीएस पत्नी ज्योति मौर्य के भ्रष्टाचार की शासन से शिकायत की थी। पीसीएस अफसर बनने के बाद करोड़ों की संपत्ति बनाने का ज्योति मौर्य पर आरोप लगाया था। साथ ही पति आलोक मौर्य ने पत्नी ज्योति मौर्य पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है। वहीं, ज्योति मौर्य ने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
बता दें कि आलोक मौर्य ने ज्योति मौर्य पर पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की शिकायत में 32 पन्ने की एक डायरी सौंपी थी, बताया जा रहा था कि डायरी में लाखों के लेनदेन का ब्यौरा दर्ज है।
आलोक मौर्य की शिकायत पर शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी, प्रयागराज मंडल के एडिशनल कमिश्नर प्रशासन अमृतलाल बिंद को जांच कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। प्रयागराज के एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडेय और एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट जयजीत कौर इस कमेटी की सदस्य थीं।
ज्योति मौर्य-आलोक क्या सुलह की ओर बढ़े हैं।

महीनों तक दोनों चर्चा में रहने के बाद जब यह खबर आई कि आलोक मौर्य ने ज्योति मौर्य के खिलाफ दर्ज शिकायत वापस ले ली तो अब यह चर्चा शुरू हुई हो गई है कि क्या दोनों में सुलह हो गया. हालांकि, पति आलोक मौर्य ने बार-बार पूछे जाने के बावजूद इस सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की है, अभी तक ज्योति मौर्य द्वारा पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस नहीं लिया गया है। माना जा रहा है कि पति आलोक द्वारा ज्योति मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में शिकायत वापस लेने के बाद अब ज्योति मौर्य भी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस ले सकती हैं।

