अपराध नियंत्रण में पुलिस हुई फेल
अनेक अपराधिक घटनाओं में पुलिस खुलासा करना तो दूर की बात अपराधियों तक को पकड़ने में नाकाम साबित रही है।
अनेक अपराधिक घटनाओं में पुलिस खुलासा करना तो दूर की बात अपराधियों तक को पकड़ने में नाकाम साबित रही है।
ऐसे में लोगों का पुलिस से भरोसा उठता जा रहा है।
सारंगपुर
अनेक मामलों में पुलिस केवल लकीर ही पीट रही है, जबकि अपराधी घटनाओं को अंजाम देने के बाद मौज काट रहे हैं। ऐसे हालात में पुलिस पर घटनाओं के खुलासे और अपराधियों को पकड़ने का दबाव बना हुआ है।
सरकार सत्ता पर भी अपराधियों का प्रहार
राजगढ़ जिले के सारंगपुर पुलिस का फेलियर लगातार यह दर्शाता है कि पुलिस में अपराधियों का खोफ नहीं है घटना 19/ 7/ 2023 रात्रि 12:30 बजे की है जहां भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के घर के बाहर बिना रुड बिना अनुमति के मोहर्रम की चौकी धुलाई का जुलूस लेकर हुसैनी आखाड़ा पहुंचता है और प्रतिबंधित गाने और कव्वालियों डीजे पर बजाया जाता है हजारों की संख्या में लोग हथियारबंद जाते हैं पूरी प्लानिंग घटना को अंजाम देने की होती है जबकि यहां लोग बाजार से जुलूस लेकर अपने घर पहुंच गए थे जुलूस समाप्त हो गया था पुलिस भी जुलूस को समाप्त कर छोड़कर चली गई थी उसके बाद यह लोग बिना रूट के जुलूस लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता के घर के बाहर पहुंचते हैं और उनके घर के बाहर देश विरोधी कव्वालियां बजाई जाती हैं और उनके समझाने पर या लोग उन पर ताबड़तोड़ हमला कर देते हैं जिससे उनके परिवार के 2 लोग व भाजपा जिला उपाध्यक्ष को गंभीर चोट आती है पुलिस ने 9 अपराधियों खिलाफ नाम दर्ज धारा 307 में प्रकरण दर्ज कर लिया मामले को लगभग 31 दिन बीत गए हैं लेकिन आरोपियों को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है इस पूरी घटना में सत्ता में बैठे लोग लगातार पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निर्देश दे चुके हैं भोपाल भाजपा कार्यालय से लेकर गृहमंत्री तक ने इस पूरे मामले में अपराधियों को गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं स्थानीय बीजेपी जिला अध्यक्ष से लेकर विधायक तक आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर निर्देश दे रहे हैं लेकिन पुलिस किसी का आदेश मानने के लिए तैयार नहीं है आज तक एक भी अपराधी गिरफ्तार नहीं हुआ है जबकि जिला मुख्यालय राजगढ़ में कुछ अपराधी फरारी के दिन बिता रहे हैं तो वहीं कुछ आरोपी सारंगपुर में भी आंख मिचोली खेल रहे हैं लेकिन पुलिस को कुछ नजर नहीं आ रहा है सत्ता के नेताओं पर तलवारे चल रही है पुलिस खामोश है शिवराज सिंह चौहान का वह नारा जिसे वह मंच से देते हैं कि अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा लेकिन यहां तो अपराधियों को ही संरक्षण मिलता दिखाई दे रहा है जबकि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर हमला करने वाले 9 आरोपियों में से चार आरोपी आदतन अपराधी हैं जिनके खिलाफ दर्जनों भर अपराध दर्ज है फिर भी पुलिस आरोपियों को आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है गिरफ्तार तो दूर आरोपियों की तलाश तक पुलिस ने नहीं की है मामा जी का नारा जुमला बन गया है।
सारंगपुर शहर में बीते कुछ महीनों में हुए अपराधों की हम आपको एक लंबी फेहरिस्त बता रहे हैं जिनमें आज तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है
15 अक्टूबर को सारंगपुर थाने से 200 मीटर दूरी पर अनिल पेट्रोल के सामने से व्यापारी की टाटा सफारी कार से ढाई लाख रुपए शीशा तोड़कर फरार आरोपी आज तक गिरफ्तार नहीं
नवंबर मे
लोहेकुटे समाज के युवक का शव स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के पीछे बने कुए में तैरता हुआ मिला परिवार वालों ने हत्या होने का आरोप लगाया पुलिस ने कई दिनों तक जांच पड़ताल की कई लोगों से पूछताछ की लेकिन आज तक हत्यारों को पुलिस नहीं खोज पाई
फरवरी 2023 में भेरु दरवाजा स्थित पारख ब्रदर्स की दुकान में चोरी आज तक आरोपी गिरफ्तार नहीं
कुछ महा पहले
थाने के नजदीक सारंगपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी जयसवाल किराना स्टोर के संचालक की ब्रेजा कार घर की शटर के ताले तोड़कर चोरी कर ले गए जिनका फुटेज भी सीसीटीवी में कैद था उसके बाद आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं और गाड़ी भी बरामद नहीं
नगर में खुलेआम अवैध रूप से गली मोहल्लों में शराब बेची जा रही है फकीर वाडा में खुलेआम शराब बिक रही है कीड़ी मोहल्ले में खुलेआम शराब बिक रही है खारीया रोड पर खुलेआम शराब बिक रही है
शहर के नेशनल हाईवे पर ढाबों पर अवैध रूप से शराब बिक्री अन्य कारोबार चल रहे हैं
13 जुलाई को सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम काचरिया पुरोहित में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सरपंच गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति की हत्या और घर में लुट करने वाले आरोपियों को पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई
सारंगपुर का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका सबसे व्यस्तम इलाका जहां आसपास शासन के अनेकों दफ्तर एसडीएम कार्यालय एसडीएम निवास जनपद पंचायत कार्यालय न्यायपालिका सिविल हॉस्पिटल अधिकारियों के निवास प्रेस कंपलेक्स है उसके बावजूद नो फरवरी को तकरीबन 1:36 बजे हथियारबंद बदमाश प्रेस कंपलेक्स में घुस जाते हैं और न्यूज़ चैनल के दफ्तर में घुसकर पत्रकार पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर फरार हो जाते हैं जिनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है मुख्य आरोपी जांच के नाम पर कई दिन तक फरार रहता है जो अपनी मर्जी से महीनों बाद पुलिस के पास आकर पेश होता है तो आखिर पुलिस का अपराधियों में भय क्यों नहीं है इतने अपराध घटित क्यों हो रहे हैं क्योंकि अपराध करने वालों पर प्रशासन सख्त नहीं है अपराधियों को पुलिस सबक सिखाने में पूरी तरह से फेल नजर आ रही है
इनका कहना है
09/06/ 2022 को रात्रि में मेरी गाड़ी ब्रेजा कार चोरी हुई जिसकी हमारे द्वार रिपोर्ट लिखाई गई पुलिस से हमारे द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए निवेदन किया गया पूरा डाटा पुलिस को उपलब्ध कराया गया सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए गए लेकिन हमारी पुलिस ने कोई मदद नहीं की आज तक हमारी गाड़ी भी नही मिली और ना ही चोर पकड़ा है कई बार हमने राजगढ़ एसपी साहब से भी कार्रवाई के लिए निवेदन किया लेकिन हमें कोई मदद नहीं मिली
अशोक जयसवाल किराना व्यापारी सारंगपुर पडलिया रोड
इनका कहना है
हमारी गाड़ी में पाडलिया तिराहे पर खड़ी थी जिस का शीशा तोड कर गाड़ी मे रखे ढाई लाख रुपए चोर ले कर फरार हो गए पुलिस ने छानबीन भी की थी लेकिन अभी तक चोर गिरफ्तार नहीं हुए
हाजी अबरार मंसूरी व्यापारी मऊ
इनका कहना है
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और इनका प्रशासन पूरी तरह से फेल है सारंगपुर एवं राजगढ़ जिले की पुलिस लाइना डर के मामले में बिल्कुल फेल दिखाई दे रही है भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है युवा बेरोजगार है किसान आत्महत्या कर रहे हैं महंगाई से लोग परेशान हैं शिवराज सिंह चौहान मंच से बड़ी-बड़ी बातें करते हैं झूठ बोलते हैं कहते कुछ है होता कुछ और है
पूर्व विधायक कांग्रेस कृष्ण मोहन मालवीय विधानसभा सारंगपुर
उनका कहना है
हमारी लगातार उच्चाधिकारियों से बात हो रही है सभी मामलों के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कराया जाएगा हमारे पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी चर्चा हुई है मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह जी की सरकार है और अपराधियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा|
पूर्व विधायक गौतम टेटवाल भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र सारंगपुर

