ओवरटेक के चक्कर में हादसा,सड़क पर लहराते हुए दौड़ रही थी पिकअप, अनियंत्रित होकर पलटी, उछलकर दूर गिरे मजदूर, 30 घायल

पीयूष जायसवाल, खाचरोद (उज्जैन)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। जहां मजदूरों से भरी एक पिकअप पलट गई। इस घटना में 30 लोग घायल हुए है। वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना फर्णाखेड़ी गांव की है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, खाचरोद में फर्णाखेड़ी गांव में मजदूरों से भरी पिकअप बीच सड़क पर पलट गई। इस घटना में 30 मजदूर घायल हुए। जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। ओवरटेक के चलते यह हादसा हुआ। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया के मुताबिक, पिकअप में सवार मजदूरों में से 30 लोग घायल हुए है। वहीं तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिन्हें रतलाम अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी मजदूर बड़ावदा पुलिस थाना के करणखेड़ी, लसूड़िया और जोगी पिपलिया गांव के रहने वाले है। खाचरोद के कुटलाना गांव में मजदूरी करने के लिए पिकअप से गए थे। घर जाते समय यह हादसा हुआ है। घर जाते समय यह हादसा हुआ है। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

ओवरटेक के चक्कर में हादसा,सड़क पर लहराते हुए दौड़ रही थी पिकअप, अनियंत्रित होकर पलटी, उछलकर दूर गिरे मजदूर, 30 घायल