म्यांमार में ड्रोन हमला, सेना के जनरल समेत कई सैनिकों की गई जान,
कई दिनों से चल रहे संघर्ष के बीच म्यांमार में ड्रोन से हवाई हमले में सेना के जनरल समेत कई सैनिकों की जान चली गई. दरअसल, थाईलैंड की सीमा से सटे म्यांमार की पूर्वी सरहद पर म्यांमार की सेना यानी जुंटा और करेन नेशनल लिबरेशन आर्मी में कई दिनों से झड़प चल रही है. विद्रोहियों ने ड्रोन से हमला किया, जिसमें कई सैनिक मारे गए. इस हमले में जुंटा के ब्रिगेडियर जनरल सो मिन थाट की भी जान चली गई. इस कार्रवाई को म्यांमार में सैन्य शासन वाली सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. जनरल मयावाडी में 275वीं इन्फैंट्री बटालियन के कमांडर थे. ब्रिगेडियर जनरल सो मिन थाट का कैंप रिम मोई गांव में था

