विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल की जिला बैठक सरस्वती शिशु मंदिर पर संपन्न हुई।

विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल की जिला बैठक सरस्वती शिशु मंदिर पर संपन्न हुई।

गुना।  विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक आज दिनांक 30.07.23 को सरस्वती शिशु मंदिर एबी रोड गुना पर संपन्न हुई। इस जिला बैठक का संचालन जिला मंत्री राकेश शर्मा ने किया। जिला बैठक के प्रारंभ में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथि विभाग मंत्री सुरेश शर्मा, विभाग के विनोद नामदेव एवं अनूप कौशिक, जिला अध्यक्ष इमरत सिंह सोलंकी के द्वारा राम दरबार की पूजा एवं दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित की गई। जिला बैठक में  विभाग मंत्री सुरेश शर्मा एवं जिला अध्यक्ष इमरत सिंह सोलंकी के द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया । साथ ही  संगठन के कार्य विस्तार को लेकर आगामी 6 माह के कार्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व मातृशक्ति के आगामी कार्यक्रम बाबा बूढा अमरनाथ यात्रा,स्थापना दिवस,शौर्य जागरण यात्रा,दुर्गाष्टमी,गोपाष्टमी,शौर्य दिवस,धर्मरक्षा दिवस,तथा समरसता सप्ताह तथा षष्टि पूर्ति बर्ष हेतु कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई तथा ग्राम स्तर तक समितियों के विस्तार द्वारा संगठन विस्तार सम्पन्न किया जाएगा । जिला अध्यक्ष इमरत सिंह सोलंकी ने विस्तार से गौ सेवा , सत्संग सहित सभी आयामों के बारे में विस्तार से समझाया, जिला मंत्री राकेश शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक भूपेंद्र कुशवाहा, सह संयोजक भोलू रघुवंशी , सेवा प्रमुख आशीष रघुवंशी, सह मंत्री रामप्रसाद शर्मा एवं अन्य दायित्व वान कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे इस जिला बैठक में विभाग, जिला ,नगर एवं सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।