नोडल अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा भोजपुर। मंगलवार का नोडल अधिकारी पंजीकरण एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद डॉ. संजीव बेलवाल ने 20 जून को क्षेत्रवासियों की शिकायत पर नगर के बस स्टैंड की मार्केट में नईम त्वचा हेल्थ केयर क्लीनिक पर छापा मारा था। जांच अधिकारी ने क्लीनिक संचालक नईम से चिकित्सा डिग्री एवं पंजीकरण मांगा लेकिन वह वैधानिक अभिलेख दिखाने में असफल रहा। नोडल अधिकारी ने नईम के खिलाफ मेडिकल काउंसिल एक्ट की एवं धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। संवाद

1.