उत्तर प्रदेश : सहारनपुर इमरान मसूद कांग्रेस में शामिल।

Uttar Pradesh Saharanpur

उत्तर प्रदेश : सहारनपुर इमरान मसूद कांग्रेस में शामिल।

उत्तर प्रदेश : सहारनपुर कांग्रेस में शामिल होने के बाद इमरान मसूद ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने अपने प्रत्याशी होने के सवाल पर भी जवाब दिया। इसके अलावा इमरान मसूद ने भारतीय जनता पार्टी सांसद रमेश बिधूड़ी और बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के बीच बीते दिनों हुए विवाद पर पर भी टिप्पणी की, इसके साथ ही इमरान ने जातिगत जनगणना पर भी अपना पक्ष रखा। 

लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी जहांसे लड़ाएगी में लड़ने के लिए तैयार हूं जहां भी पार्टी लड़ने के लिए कहेगी पूरी कोशिश के साथ लडूंगा, जातिगत जनगणना पर कांग्रेस नेता यह बहुत अच्छी पहल है. पूरे देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए। 

दानिश अली मामले पर बोले इमरान
दानिश अली विवाद पर इमरान मसूद ने कहा कि संसद में जो भाषा दानिश अली के लिए बोली गई है वो संसद का अपमान है संसद में ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। 

इससे पहले इमरान ने कांग्रेस में दुबारा शामिल होने पर कहा था कि मैं अपनी घर वापसी कर रहा हूं। मैं 2024 के चुनाव को बहुत महत्वपूर्ण समझता हूं, यह विपक्षी पार्टी और बीजेपी दोनों के लिए ही जरूरी है। 


देश में विपक्षी नेताओं किन आवाज़ को दबाया जा रहा। 

उन्होंने कहा थाकि आज देश में विपक्षी नेताओं किन आवाज़ को दबाया जा रहा है। पहले विपक्ष की बात को सही से सुना जाता था लेकिन आज वैसी स्तिथि नहीं है, देश में आज बदलाव की जरूरत है। 

इमरान मसूद ने  संजीव बालियान द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग समर्थन करते हुए कहा था कि अगर यह अलग राज्य बनता है तो देश का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा।