एक करोड़ की रंगदारी का केस दर्ज होने पर भड़के पप्पू यादव
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पप्पू यादव के खिलाफ चुनाव जीतने के 6 दिन बाद ही केस दर्ज हो गया है. पूर्णिया के एक बड़े फर्नीचर व्यवसाई ने पप्पू यादव पर एक करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है. पूर्णिया पुलिस के मुताबिक पीड़ित फर्नीचर व्यवसाई ने शिकायत में बताया है कि 4 जून को मतगणना वाले दिन पप्पू यादव ने उसे अपने घर बुलाया था. जब व्यवसाई पप्पू यादव के घर पहुंचा तो उन्होंने उससे 1 करोड़ रुपए देने के लिए कहा.

