अंबेडकर के पोते को ओवैसी का समर्थन

अंबेडकर के पोते को  ओवैसी का समर्थन

बीआर अंबेडकर के पोते आनंदराज अंबेडकर महाराष्ट्र के अमरावती सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है. इससे पहले उन्होंने एआईएमआईएम से चुनाव में समर्थन मांगा था और पार्टी के नेताओं से मुलाकात भी की थी. अब असदुद्दीन ओवैसी ने उन्हें अपने समर्थन का ऐलान किया है.


एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के पोते को लोकसभा चुनाव में अपने समर्थन का ऐलान किया है. बीआर अंबेडकर के पोते आनंदराज अंबेडकर अमरावती से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने एआईएमआईएम से चुनाव में समर्थन की अपील की थी. इसके बाद ओवैसी ने एक एक्स पोस्ट में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनकी जीत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

असद ओवैसी ने एक्स पोस्ट में कहा, "मुझे डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर के पोते आनंदराज अम्बेडकर को एआईएमआईएम सपोर्ट का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है, जो अमरावती से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी जीत के लिए काम करने की सलाह देता हूं."