आज लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री पद की लेंगी शपथ, यहां जानिए कौन से विभाग का मिल सकता है दायित्व..
आज लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री पद की लेंगी शपथ, यहां जानिए कौन से विभाग का मिल सकता है दायित्व..
रोहित यादव / सरगुजा - आज छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा। 9 विधायक मंत्रिमंडल के रूप में राजभवन में शपथ लेंगे, सीएम विष्णुदेव साय ने खुद यह जानकारी दी है। जिसमें सरगुजा संभाग से भटगांव विधानसभा से सबसे ज्यादा वोटों से जीत कर आई लक्ष्मी राजवाड़े का भी नाम शामिल हैं. आज लक्ष्मी राजवाड़े भी मंत्री पद की शपथ लेंगी. लक्ष्मी राजवाड़े को मंत्री मंडल में शामिल करने से भटगांव विधानसभा के भाजपा समर्थकों में हर्ष का माहौल है. विष्णुदेव साय मंत्री मंडल में लक्ष्मी राजवाड़े एकलौती महिला विधायक सम्मिलित की गई है. ऐसे में ऐसा कयास लगाए जा रहे हैं कि लक्ष्मी राजवाड़े को महिला बाल विकास विभाग का दायित्व सौंपा जा सकता है परन्तु यह तो अब शपथ के बाद ही पता चल पाएगा.

