प्रशासन द्वारा ओवर लोड में सीज डंपरो को मंडी परिसर में खड़ा करने पर सब्जी व्यापारियों ने किया प्रदर्श

ठाकुरद्वारा। रेता बजरी से भरे ओवर लोड डंपरो पर शिंकजा करते हुए प्रशासन ने डंपरों को नगर में स्थित मंडी समिति में खड़ा करा दिया गया है। इससे मंडी में किसानों को अपनी सब्जियों बेचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसानो और व्यापारियों ने मंडी टैक्स देने के बाद भी जगह मुहैया नही हो रही । इस पर उन्होने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मंडी गेट पर सब्जिया रखकर आवागन बंद करने की चेतावनी दी। यूपी में बड़ी तादाद में उत्तराखंड से खनन कारोबारी नायाजय तरीके से डंपरो में ओवर रेता बजरी भरकर सड़कों पर दौड़ रहे है। इससे सरकारी को हर माह लाखो रूपए का नुकसान और सड़के ओवर लोड के कारण क्षति ग्रस्त हो रही है। प्रशासन ने खनन कारोबारी पर उच्चाधिकारी के आदेश पर शिंकजा कसना शुरू किया। एक सप्ताह में प्रशासन ने रेता बजरी से भरे 15-20 ओवर लोड डंपरों को पकड़कर ओवर मंडी समिति में खड़ा करा दिया। एक सप्ताह से मंडी परिसर डंपिंग ग्राउड बन गया। इससे व्यापारी और किसान परेशान है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी पसिर में सब्जियां बेचने का टैक्स जमा करने के बाद जगह मुहैया नही हो पा रही है। इस पर व्यापारियों और किसानों ने शुक्रवार को मंडी परिसर में प्रदर्शन करते हुए मंडी परिसर में खड़े ओवर लोड में सीज डंपरों का हटवाए जाने की मांग की। किसानों और व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नही किया तो वह मंडी गेट पर सब्जिया रखकर बेचेगे और मंडी परिसर में आवागन में पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने में चमन कुमार, मुस्तकीम अहमद, राकेश कुमार, महावीर सिंह, दीपक कुमार, विनय कुमार, नरेन्द्र सिंह, अनुज कुमार, सलीम अहमद, खुशहाली सिंह, धर्मपाल सिंह, आदि शामिल रहे। मुरादाबाद से हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क के लिए सुमित चौधरी की रिपोर्ट

प्रशासन द्वारा ओवर लोड में सीज डंपरो को मंडी परिसर में खड़ा करने पर सब्जी व्यापारियों ने किया प्रदर्श
प्रदर्शन करते कर्मचारी