शाजापुर - विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही चौक चौराहा से हटाए गए फ्लेक्स बैनर पोस्टर

शाजापुर - विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही चौक चौराहा से हटाए गए फ्लेक्स बैनर पोस्टर

शाजापुर। मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के साथ मध्यप्रदेश मैं भी विधानसभा चुनाव की घोषणा करते हुए चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जैसे ही विधानसभा चुनाव की घोषणा हुई वैसे ही शाजापुर जिले का जिला प्रशासन आचार संहिता का पालन करवाने के लिए सक्रिय हो गया और उनका धरातल पर कार्य भी युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले से ही प्रशासन ने शहर के चौराहा, शासकीय कार्यालय एवं बिजली पोलो पर लगे राजनेताओं के फ्लेक्स बोर्ड एवं योजनाओं के बोर्ड को उतारने का काम शुरू कर दिया है।

17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना 
चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख तय कर दी है। 17 नवंबर को मध्यप्रदेश में मतदान होगा एवं 3 दिसंबर को मतगणना होगी जिसकी सूचना मिलते ही शाजापुर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और आचार संहिता लगने के पहले ही उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। नगर पालिका की टीम को मैदान में में उतार दिया है। यह टीम विद्युत विभाग के पोल एवं आजाद चौक सहित शहर के अन्य चौराहो व शासकीय कार्यालय ओर जगह-जगह लगे राजनेताओं के होर्डिंग एवं योजनाओं के होर्डिंग हटाने में व्यस्त हो गई है। 
आचार संहिता लगते ही सक्रिय हुआ अमला
सोमवार दोपहर 12 बजे के लगभग ही आचार संहिता की घोषणा हुई वैसे ही टीम ने अपना काम ग्राउंड से युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया। जिसकी शुरुआत शासकीय कार्यालयों से की गई। आचार संहिता लगते ही प्रशासन पूरी तरह से इस चुनाव को लेकर सक्रिय दिखाई दे रहा है। आचार संहिता के पहले ही प्रशासन ने जिस तरह बैनर व पोस्टर उतारने का काम शुरू कर दिया है, उससे यही लग रहा है कि इस बार जिला प्रशासन किसी प्रकार की कोई चूक विधानसभा चुनाव में नहीं करना चाहता हैं। वह समय के पहले ही अपने सभी काम पूर्ण कर सुचारू और सही ढंग से जिले में विधानसभा चुनाव करवाना चाहता है अब देखना यही है कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहती है या पहले दिन ही अपनी जागरूकता दिखाकर यहीं खत्म हो जाती है।