मुस्लिम कैदी ने जेल में बनाया राम मंदिर का मॉडल
अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. ऐसे में देशभर में उत्सव का माहौल है. श्रीराम मंदिर को लेकर हिंदू-मुस्लिम समेत हर वर्ग के लोग उत्साहित हैं. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के जिला कारागार में हत्या के मामले में बंद मुस्लिम कैदी सदरुद्दीन उर्फ सदरू ने भी लकड़ी का श्री राम मंदिर बनाया है. वह जेल में रहकर ये काम किया है. उसका सपना है कि वह इस मंदिर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट करें.

