देश की राजधानी नई दिल्ली मे नेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित होंगे राजन मलूजा

देश की राजधानी नई दिल्ली मे नेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित होंगे राजन मलूजा

देश की राजधानी मे नेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित होंगे राजन मलूजा 

5 दिसंबर को दिल्ली मे आयोजित होने वाले नेशनल आइकॉन अवार्ड मे इस वर्ष के अंतिम चरण मे राजन मलूजा को सम्मानित किया जायेगा,

आइये जानते हैं राजन मलूजा के बारे मे -

राजन मालूजा एक प्रसिद्ध चित्रकार है जिनके जीवन का लक्ष्य समाज और दुनिया में अपनी कला के माध्यम से खूबसूरती बिखेरना है। वह व्यक्तिगत तौर से आध्यात्मिक भी हैं और अध्यात्म की ऊर्जा और शक्ति से इनको यह काम करने की प्रेरणा मिलती है। राजन मालूजा जी बचपन से ही चित्रकारी का शौक रखते हैं। इस क्षेत्र में उन्होंने महारत हासिल की हुई है। कक्षा बारहवीं के बाद उन्होंने बैचलर ऑफ फाइन आर्ट की डिग्री हासिल की है और लोगों को सिखाते सिखाते और खुद नई नई टेक्निक सीखते सीखते। आज वह यहां तक पहुंचे हैं कि उनकी बनाई हुई पेंटिंग आज कई नामी-गिरामी हस्तियों के घरों की शोभा बढ़ा रही है। चाहे वह फिल्म स्टार हो क्रिकेटर्स हो पॉलीटिशियंस हो या बिजनेसमैन या फिर आम जनता ही क्यों ना हो.

 आज उनकी मां के आशीर्वाद और प्रभु की कृपा से उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते यह मुकाम हासिल किया है और अपना नाम बनाया है। राजन मालूजा की पेंटिंग आज दुनिया के हर कोने-कोने में जाती है और लोगों के घरों की शोभा बढ़ा रही है। 

हाल ही में भारत सरकार से उन्हें भारत गौरव रत्न से भी नवाजा गया है। इसके अलावा भी उन्होंने इस क्षेत्र में अनेकों पुरस्कार प्राप्त किए हैं। 

आज दुनिया भर के लोग अनेक सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ,फोन कॉल ,वीडियो कॉल, से राजन मालूजा जी से जुड़े हुए हैं और उनकी कला के माध्यम से अपने घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं।......

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ राजन मलूजा

#rajanmaluja
#raajanmaluuja
#rajanmaluujaarts

#nationaliconaward