धरती से खत्म हो जाएंगे मेल क्रोमोसोम

धरती से खत्म हो जाएंगे मेल क्रोमोसोम

इंसानों और अन्य स्तनधारियों के बच्चों में Y क्रोमोसोम जीन्स से पुरुष लिंग का निर्धारण होता है. हाल ही में प्रकाशित एक शोध में पाया गया है कि Y क्रोमोसोम में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है. शोध में पाया गया है कि वाई क्रोमोसोम धीरे-धीरे कम हो रहा है और एक वक्त ऐसा आएगा जब यह पूरी तरह खत्म हो जाएगा. इस शोध के नतीजों ने मनुष्यों के प्रजनन के भविष्य को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं और ऐसा संभव है कि एक वक्त ऐसा आएगा जब पूरी दुनिया में केवल और केवल लड़कियां ही पैदा होने लगेंगी. ये खतरा तब तक बना रहेगा जब तक कि कोई नया सेक्स निर्धारण करने वाला जीन विकसित नहीं हो जाता है.

मेल क्रोमोसोम में गिरावट ने वैज्ञानिकों के बीच मानव जाति के अस्तित्व को लेकर गहरी चिंता पैदा कर दी है. हालांकि, इसी बीच 'Proceedings of the National Academy of Sciences' में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर में अच्छी खबर भी मिली है. चूहों की दो प्रजातियों में देखा गया कि उन्होंने अपना Y क्रोमोसोम खो दिया, फिर भी वो अपनी प्रजाति बचाने में सफल रहे हैं.