विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर पात्र को मिल रहा है योजनाओं का लाभ- राजेश तिवारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर पात्र को मिल रहा है योजनाओं का लाभ- राजेश तिवारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर पात्र को मिल रहा है योजनाओं का लाभ- राजेश तिवारी

दूरस्थ गांव छतरंग व बड़वार में किया गया आयोजन

रोहित यादव / सूरजपुर - जिले के ओड़गी विकास खंड के दूरस्थ गांव (सेक्टर) छतरंग अंतर्गत घुईडिह, व बड़वार अन्तर्गत पलकेवरा में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया. जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में ओड़गी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी व जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह पहुंचे.मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि दूर-दराज के ग्रामीणों को जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें योजनाओं का लाभ नही मिल पाता। इस यात्रा में प्रचार माध्यमों से शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूर-दराज पात्र और जरूरतमंद ग्रामीणों तक पहुंच रही है. इस मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग,जलजीवन मिशन, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, कृषि विभाग, पेंशन, स्वास्थ्य विभाग , आयुष्मान कार्ड,बिहान, बाल विकास विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, मछली पालन विभाग, प्रधानमंत्री आवास समेत सभी विभागों के द्वारा स्टाल लगाया गया. बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया. विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

इस मौके पर प्रवीण गुर्जर , प्रदीप द्विवेदी, सोहन कुर्रे,गौरी सिंह, शिवकुमार राजवाड़े, दुर्गा गुप्ता , बृजेश कांशी, प्रियंशु यादव, सरिता गुप्ता,सरोज सिंह , बृजेश, मुकदेव, विनोद, गणेश, अशोक, हरिकेशवर, गोरेलाल, भाजपा पदाधिकारी, व मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओड़गी जनक राम वर्मा, बीईओ राजीव कुमार सिंह, टीआई ओड़गी विपीन लकड़ा,सीडीपीओ मीरा कुरील,एनआरएलएम संतोष कुमार राजवाड़े , सीएससी इंद्रभान सिंह, तकनीकी सहायक महेश प्रताप सिंह, सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी, सरपंच,सचिव, रोजगार सचिव, व भारी संख्या में आम जनता उपस्थित रहे. मंच का संचालन शिक्षक मो. शाकिर अंसारी के द्वारा किया गया.