बेयरूत लेबनान : लेबनान के चरमपंथी गुट हिज़बुल्ला ने इज़राइल पर दागी मिसाइल, 1 की मौत कई घायल।
Lebnan
लेबनान बेयरूत : लेबनान के चरमपंथी गुट हिज़बुल्लाह ने कहा है कि दक्षिणी लेबनान से दागे गए एक एंटी-टैंक मिसाइल ने इसराइल के स्तूला गांव को निशाना बनाया गया है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार हिज़बुल्लाह के टीवी चैनल अल-मनार पर इसकी जानकारी दी गई है।
टीवी चैनल ने अपने टेलीग्राम पेज पर बताया है कि इस हमले में गाइडेड मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है।
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार इसराइली सेना ने बताया है कि लेबनान की ओर से किए गए हमले में एक की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं।
लेबनान से सटी सीमा के पास मौजूद स्तूला गांव में किसान अधिक संख्या में हैं, ये लेबनान से शहर अता अ-शाब के नज़दीक है।
वहीं, समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार जवाबी कार्रवाई के तौर पर इसराइल ने भी लेबनान के अंदर हमले शुरू कर दिए हैं।
इसराइली सेना ने हमले की पुष्टि की है और कहा है कि हमले की इस घटना के बाद देश की उत्तरी सीमा के चार किलोमीटर के इलाक़े को बंद कर दिया गया है।
सेना ने लोगों से अपील की है कि इस इलाक़े में लोगों की आवाजाही प्रतिबंध लगाया गया है, ऐसे में आम नागरिक इस इलाक़े से दूर रहें।

