बिहार :- पटना में बालू खनन का रास्ता साफ हो गया है। आज से यानी रविवार से पटना सहित 10 जिलों में बालू खनन शुरू हो जाएगा। इसमें पटना के साथ रोहतास, औरंगाबाद, जमुई, लखीसराय,भोजपुर, अरवल, गया, नवादा और बांका जिला शामिल है।
शुरू होगी बालू खनन के प्रक्रिया
नये प्रवधान और नई व्यवस्था में पहली बार बंदोबस्तधारियो के माध्यम से बालू खनन किया जाएगा। दूसरे चरण में अन्य जिलों में भी बालू खनन की प्रक्रिया शुरू होगी। उसकी तैयारी चल रही है। दरअसल में सुबह में नई नीति के तहत नदी घाटों के छोटे-छोटे क्लस्टर बनाकर उसकी नीलामी की गई है। अब इस आधार पर नदियों से बालू निकासी किया जाएगा।
बालू खनन को लेकर व्यापक तैयारियां
खान एवं भूतत्व विभाग में बालू खनन को लेकर व्यापक तैयारियां की है। इसके तहत मुख्यालय से इसकी निगरानी भी व्यवस्था की गई है। उधर बालू खनन के अवैध खनन बिक्री और ढुलाई से राज्य सरकार को होने वाले राजस्व हानी रोकने को लेकर राज्य सरकार ने विशेष तैयारी की है।
ड्रोन की मदद से होगी निगरानी
निगरानी के लिए बालू घाटों पर ड्रोन की मदद ली जाएगी। बता दे की बालू धोने वाली गाड़ियों का निबंधन करवाकर उसमें जीपीएस लगाने,वजन के लिए घाटों पर धर्म कांटा लगने, चेक पोस्ट बनाने, चलान काउंटर और चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की कार्रवाई चल रही है।