आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान(ISRO) का मिशन चंद्रयान 3 रवाना हो जाएगा , आइये जानते हैं , इसकी उड़ान से जुड़े कुछ मुख्य बिंदु

आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान(ISRO) का मिशन चंद्रयान 3 रवाना हो जाएगा , आइये जानते हैं , इसकी उड़ान से जुड़े कुछ मुख्य बिंदु

Hindustan News Network

इसकी उड़ान से जुड़े कुछ मुख्य बिंदु......

(1) साल 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाये जी द्वारा घोषित किया गया वैज्ञानिक मिशन, जो कि 2009 में चंद्रयान 1 के अभियान के साथ शुरू हुआ था, आज एक नया मुकाम हासिल करेगा।  

(2) इस मिशन पर इतनी मेहनत से सफलता के शिखर पर पहुँचने वाला भारत चौथा देश होगा। इस से पहले अमेरिका, चीन और रूस ही इस तरह के प्रयोग में सफल हो चुके हैं।  

(3) साल 2019 में में मिली असफलता आज चंद्रयान 3 की रवानगी से जुड़े जोश और उम्मीद के साथ हर भारतीय का सपना बन गयी है। इस बार चार साल पहेली हुई सब चूकों को ध्यान में रखते हुए ऐसी किसी भी सम्भावना से बचने का पुरजोर यतन किया गया है। 

(4) भारत की सफलता सिर्फ यहीं नहीं रुकेगी, बल्कि इसके बाद भारत इंसान की मौजूदगी के साथ सूर्य को समझने के लिए गगनयान और ऐसा ही एक मिशन वीनस की समझ के लिए भी किया जाएगा। 

(5) साल 2019 की विफलता ने भारत को बहुत कुछ सीखने का मौका दिया है , और बीते चार सालों में कोविड महमारी के चलते चंद्रयान 3 का प्रक्षेपण देरी से भी हुआ है, पर अंतरिक्ष तकनीक में निजी कंपनियों के आने से इसरो उपग्रह लॉन्चिंग के इलावा ऐसे कई और मिशन करने के लिए ज्यादा कर्मठता से आगे बढ़ पाएगा।