बिहार बख्तियारपुर : बैंक ऑफ इंडिया में नक़ली सोना रखकर 82 लोगों ने लिया 3 करोड़ का लोन, वैल्यूआर ने पूरा खेल।

बख्तियारपुर में बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में नकली सोना गिरवी रखकर 3 करोड़ का लोन लेने का मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर ने 82 ग्राहकों समेत गोल्ड वैल्यूअर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

बिहार बख्तियारपुर : बैंक ऑफ इंडिया में नक़ली सोना रखकर 82 लोगों ने लिया 3 करोड़ का लोन, वैल्यूआर ने पूरा खेल।

बिहार बख्तियारपुर : बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में गोल्ड लोन के नाम पर करीब तीन करोड़ की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने शुक्रवार को बख्तियारपुर थाने में 82 गोल्ड लोन ग्राहकों और एक गोल्ड वैल्यूअर सुमित कुमार के विरुद्ध धोखधड़ी का लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, बैंक ऑफ इंडिया के स्थानीय शाखा में पिछले कई महीनों से वैल्यूअर के मिलीभगत से यह खेल खेला जा रहा था। नकली सोना को वैल्यूअर द्वारा असली सोना का सर्टिफिकेट दे दिया जाता था। इस तरह करीब 82 ग्राहकों ने बैंक को करीब तीन करोड़ का चूना लगा दिया। मामला तब उजागर हुआ जब लोन नहीं लौटने पर गिरवी रखे जेवरात की पुन कीमत जानने के लिये बैंक के दूसरे वैल्यूअर से इसकी जांच की गई। जांच में गिरवी रखे अधिकतर जेवरात काफी कम कैरेट (शुद्धता) का निकला। 

विज्ञापन : एपेक्श इंटरप्राइजेज रेडीवॉल, बेंच । 

शाखा प्रबंधक के अनुसार, मामले का खुलासा होने पर खाताधारक पर लोन चुकता कर अपना सोना ले जाने का दबाब बनाया गया। पर खाताधारक लोन चुकाने से सीधे मुकर गया। इसी तरह अन्य ग्राहकों ने भी समय पर लोन नहीं चुकाए। उन्हें बार-बार लोन चुकाने को कहा गया,पर उन लोगों ने बैंक का गोल्ड लोन नहीं चुकता किया। बताया जाता है कि वैल्यूअर ने ही लोगों को नकली सोना के जेवरात बनाकर उसे असली का सर्टिफिकेट देने का प्रलोभन दिया। और बदले में उनसे मोटी रकम वसूल की। केस दर्ज होते ही पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।

इस तरह की घटना पूर्व में बैंक ऑफ बड़ौदा के नया टोला माधोपुर शाखा में इसी वैल्यूअर सुमित कुमार ने करीब 6 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन घोटाला का अंजाम दिया जा चुका है । अन्य बैंकों में भी इस तरह की घटना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।