रात में सब सो गए थे, तभी भाभी ने देवर को अपने कमरे में बुलाया, फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट, कारण आपको हैरान कर देगा
आगरा के बरहन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भाभी ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। देवर की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज भाभी ने इस वारदात को अंजाम दिया।
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बरहन में एक भाभी ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, देवर की शादी अपनी बहन से कराना चाहती थी, लेकिन उसकी दूसरी जगह शादी तय होने के बाद से वह नाराज थी। मामला बरहन के गांव खेड़ी अड़ू का है। यहां रहने वाली कंचन देवी के छह बेटे हैं। पांचवे नंबर का बेटा योगेश हल्द्वानी में अल्ट्राटेक कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करता है। दिवाली की छुट्टियों में वह रविवार को घर आया था। सोमवार को घर में पूजा के बाद रात 11 बजे सब सो गए थे। तभी रात में भाभी ने उसे अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद योगेश की चीखने की आवाज आई। वह कमरे से बाहर आया तो खून से लथपथ था। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसे एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।
नवंबर में थी शादी
कंचन देवी के बड़े बेटे की बहू अर्चना सोमवार को अपने तीन बच्चों के साथ गांव आई थी। राज बहादूर उसके साथ नहीं आया था। घर में दिवाली की पूजा के बाद अर्चना से योगेश को कमरे के भीतर बुलाया और उसके बाद धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। परिजन से बताया कि योगेश की शादी मैनपुरी में तय कर दी गई थी। नवंबर में उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन अर्चना अपनी बहन के साथ उसकी शादी करवाना चाहती थी।
ग्रामीणों ने दी ये जानकारी
ग्रामीणों ने बताया घटना के बाद राज बहादूर भी गांव आ गया था। उसने अपनी पत्नी अर्चना और अपने बच्चों को अर्चना के मायके एटा भेज दिया। जब अगले दिन सुबह जब पुलिस गांव पहुंची तो अर्चना और उसके पति को बुलवा लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि ग्रामीण इस घटना के बारे में तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना था कि योगेश भाभी के कमरे में घुस गया था। जिससे उसकी भाभी ने इस घटना को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#thebharatnews

