बिहार :-अरवल जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय का औचक निरीक्षण
बिहार :-अरवल जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय का औचक निरीक्षण
आज पूर्वाह्न 10:45 बजे सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में परामर्श रविकांत अनुपस्थित पाए गए. निरीक्षण संबंधी जांच टीम में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी एवं सहायक कोषागार पदाधिकारी उपस्थित थे.
जांच के क्रम में कार्यालय कार्यों में कई त्रुटियां पाई गई. कार्यालय में दस्तावेजों का संधारण बेहद असंतोष जनक था सभी प्रकार की पंजी यथा उपस्थिति पंजी, आकस्मिक अवकाश पंजी, कैश बुक आदि अपूर्ण रूप से संधारित थे. कार्यालय द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए. परवरिश योजना की उपलब्धि बेहद संतोषजनक पाई गई. कार्यालय प्रधान द्वारा विभागीय निदेश अनुसार एवं विभिन्न अधिनियमों के तहत किए जाने वाली बैठक, प्रतिवेदन उपस्थापन आदि जिला पदाधिकारी के माध्यम से नहीं कराया जाता है. कार्यालय में पूरी जांच से यह स्पष्ट हुआ की सहायक निदेशक का अपने कार्यालय पर ना नियंत्रण है ना उनके द्वारा विभागीय निर्देश के अनुरूप ससमय कार्य किया जा रहा है. ना ही विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठक कर बच्चों के हित में कार्य ही किया जा रहा है. यह भी पाया गया की सहायक निदेशक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी अनाधिकृत रूप से कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं.
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया की सहायक निदेशक, लेखपाल एवं अनुपस्थित से स्पष्टीकरण की मांग कर अग्रतार अनुशासनिक कार्रवाई की जाए.