अखंड भारत दिवस पर किया गोष्ठी का आयोजन
गुना। आज दिनांक 14 अगस्त 2023 को अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत गुना जिला इकाई द्वारा न्यायालय परिसर गुना में अखंड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अभिभाषक श्री हरवीर सिंह रघुवंशी द्वारा की गई कार्यक्रम मुख्य अतिथि विभागीये अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिभाषक संघ गुना के अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी उपस्थित रहे सर्वप्रथम परिषद के अध्यक्ष राकेश व्यास द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों का परिचय कराया गया बा कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत किया गया तद उपरांत कार्यक्रम का संचालन परिषद की कार्यकारी अध्यक्ष निलेश सक्सेना द्वारा किया गया निलेश सक्सेना द्वारा सर्वप्रथम अतिथियों से भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण कराकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई प्रथम वक्ता के रूप में अरविंद रघुवंशी द्वारा बताया गया कि 1947 में देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ 1947 का विभाजन का दंश देश आज तक भुगत रहा है उस बीबीसी का कोई याद करके आज भी देशवासियों की रोंगटे खड़े हो जाते हैं हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश को पुनः अखंड भारत बनाएंगे उपरांत कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभागीय अधिकारी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि भारत पूर्व में एक विशाल राष्ट्र हुआ करता था सन 1857 से देश का विभाजन प्रारंभ हुआ अफगानिस्तान के रूप में देश का विभाजन हुआ फिर मयमार भूटान नेपाल पाकिस्तान बांग्लादेश के रूप में देश का विभाजन हुआ है जब देश अखंड था तो भारत सोने की चिड़िया हुआ करता था जब संपूर्ण विश्व कोई भी पढ़ा लिखा नहीं होता था उस समय हमारे देश में विश्वविद्यालय चला करते थे सभी को मिलकर संकल्प करना चाहिए कि हमारा भारत देश फिर से अखंड होगा 1947 से पहले जब भारत पाकिस्तान एक देश हुआ करता था अब व्यापार के लिए आज के पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर से रोड के माध्यम से चीन जापान अमेरिका से व्यापार होता था विभाजन में कश्मीर पाकिस्तान में जाने से यह व्यापार अब समुद्र माध्यम से करना पड़ रहा है विभागीय अधिकारी के वक्तव्य के पश्चात जिज्ञासा समाधान रहा जिसमें उपस्थित अधिवक्ताओ द्वारा विभागीय अधिकारी से प्रश्न पूछे गए जिनका समाधान मुख्य वक्ता द्वारा किया गया कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे अधिवक्ता परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाता है उक्त क्रम में ही यह कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

