बिहार :-अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बिहार :-अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आज जिला पदाधिकारी, श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में अरवल प्रखंड के अबगीला पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत जिले के विभिन्न शाखाओ के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने शाखाओ द्वारा सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया।
इस क्रम में कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पशुपालन पदाधिकारी द्वारा लोगों को संबोधित किया गया। बिजली विभाग अभियंता द्वारा बताया गया की एग्री फीडर को अलग करना है और 13 नए फीडर का निर्माण करना है जबकि 193 नए ट्रांसफार्मर का संस्थापन इस जिले में कराया जाना है तथा बिजली विभाग द्वारा सभी आवेदन ऑनलाइन ही प्राप्त किया जाते हैं। पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उनके विभाग द्वारा पशुओं को बीमारी से बचाने हेतु 7 प्रकार का टीकाकरण कराया जाता है। वही कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा चापाकल की मरम्मति के संबंध में लोगों को बताया गया।