खड़ंजा पर जलभराव व कीचड़ से ग्रामीण हो रहे हादसे का शिकार

रायबरेली : सतांव ब्लॉक के ग्रामसभा कोडर में खड़ंजा पर जलभराव व कीचड़ से लोगों को आने जाने में हो रही समस्या।यहां एक तरफ बनी नाली कूड़ा कचरा से पट चुकी है और साथ ही ग्राम सभा की जमीन में प्रधान की मिलीभगत से दबंगों का नाली का पानी जाने वाले स्थान पर कब्जा का होने से जलनिकासी नहीं हो पाती, जिससे खडंजा पर जलभराव व कीचड़ की स्थिति बनी रहती है गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र सातव कोडर गांव में खड़ंजा की हालत इतनी खराब है कि यह खड़ंजा जलभराव की समस्या से जूझ रही है और कीचड़ की भरमार है। इससे जहां लोगों को आने जाने में हो रही है समस्या तो वहीं लोग कीचड़ में फिसलकर हादसे का शिकार हो रहे हैं । खड़ंजा की एक ओर तो नाली बनी हुई है जबकि दूसरी ओर नाली का पानी जाने का अभाव है। इतना ही नहीं प्रधान और सफाई कर्मी के होने के बावजूद भी कूड़ा कचरा का नाली में भरमार है इससे जलनिकासी ठीक से नहीं हो पाती। सड़क पर पानी भरा रहता है और कीचड़ की भरमार रहती है। कीचड़ व जलभराव के बीच से निकलते समय लोग फिसलकर गिर जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि वैसे तो यहां हमेशा पानी भरा रहता है। लेकिन बरसात में समस्या और बढ़ जाती है। बारिश होते ही नाली पटी होने के कारण पानी बाहर नहीं जा पाता और सड़क पर जलभराव हो जाता है। सड़क पर जगह जगह पानी भर गया है और कीचड़ भी फैला हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुखिया से कई बार कहा गया परंतु उनके द्वारा इस बात को नजरअंदाज कर दिया जाता है जिससे कोई सुनवाई नहीं हो रही और स्थिति जस की तस बनी हुई है।