महिला का घर ढहाने वाले दबंग प्रधानपति के घर पर चला बाबा का बुलडोजर
बस्ती/कुदरहा। गरीब महिला का घर गिराने वाले जिले के कुदरहा दबंग प्रधानपति इंद्रकुमार चौधरी के मकान पर सोमवार को प्रशासन बाबा का बुलडोजर चलाया। एसडीएम सदर विनोद कुमार पांडेय (SDM Sadar Vinod Kumar Pandey) के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा दबंग प्रधानपति का खलिहान में बने घर को पूरी तरह से धराशाई कर दिया।
पिछले तीन जुलाई को प्रधानपति इंद्र कुमार चौधरी व उसके साथियों द्वारा कलवारी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चिलवनिया निवासी निर्मला पत्नी दशरथ (Nirmala (wife of Dasaratha) का मकान जेसीबी से धराशाई कर दिया। वही प्रधानपति के इस बेहूदा हरकत से प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी।
तहसील प्रशासनिक अधिकारी प्रधानपति को सबक सिखाने के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई का बहाना ढूंढ रहे थे। अधिकारियों का कहना है अभी और भी प्रधानपति अवैध कब्जा अगर और भी मालूम हुआ, तो वहां पर भी कार्रवाई की होगी। तहसील प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हलचल सी मची रही। प्रधानपति के सियासी मददगार प्रशासन के तेवर को देखकर कहीं नजर नहीं आए।
निर्मला पत्नी दशरथ ने कुदरहा-कलवारी मार्ग (Kudraha-Kalwari Road) पर इंद्रकुमार चौधरी के पट्टीदार की जमीन खरीदकर उस पर पक्का मकान बनाया था। उनका परिवार आगरा में रहता है। प्रधानपति की जमीन महिला के मकान के पीछे है। इंद्रकुमार चौधरी द्वारा मकान से रास्ता दिए जाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। बात न बनी तो प्रधानपति अपने साथियों के साथ जेसीबी लेकर पहुंचा और उनका पक्का मकान गिरा दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज पुलिस ने मौके पर जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया था, जहा आरोपी फरार हो गए।
प्रधानपति समेत 7 पर दर्ज हुआ था एफआईआर
लालगंज पुलिस ने इस मामले में इंद्रकुमार चौधरी व उसके छह साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था
पैमाइश के दौरान अवैध कब्जा पाए जाने पर चला बुलडोजर
खलिहान की पैमाईश के बाद पाया गया की मकान खलिहान की जमीन पर बानिप्प है। प्रधानपति से राजस्व टीम ने चेतावनी दिया कि वह मकान से अपना सामान निकाल ले। तुंरत बाद ही जेसीबी ने मकान को ढहाना शुरू कर दिया। कार्रवाई देर शाम तक जारी रहा। टीम में नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह, राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप, लेखपाल अनिल प्रजापति, एसओ लालगंज ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल, चौकी इंचार्ज कुदरहा अरविंद यादव भारी फोर्स के साथ मौजूद रहा।

