*10 सूत्रीय मांगों को लेकर स्टॉफ नर्स काम बंद करके हड़ताल में उतरी*
*10 सूत्रीय मांगों को लेकर स्टॉफ नर्स काम बंद करके हड़ताल में उतरी*
मऊगंज - नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन 3 जुलाई से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। अभी तक उनकी मांगों को लेकर कोई भी निराकरण नहीं किया गया। इसके विरोध में अब सोमवार से नर्सिंग अधिकारी काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी हैं।सिविल अस्पताल मऊगंज में पदस्थ स्टाफ नर्स वेतन विसंगति सहित कई अन्य 10 सूत्रीय मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल में उतर गई हैं,स्टाफ नर्सों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम मऊगंज को ज्ञापन सौंपा है, और कहा है कि हमारा सेकंड ग्रेड पे किया जाए, जिस तरह से डॉक्टरों को नाइट ड्यूटी का एलाउंसमेंट मिलता है उसी तरह नर्सों को भी एलाउंसमेंट दिया जाए,और पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए,अगर हम सब की मांगे पूरी नहीं होती तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
आज सुबह मऊगंज अस्पताल परिसर में स्टॉप नर्स संगीता श्रीवास्तव,नीलम मिश्रा,साधना तिवारी,सरोज पाण्डेय,सरोजवती द्विवेदी,सहित यहां पर पदस्थ अन्य नर्सिंग अधिकारी हड़ताल पर है।