ग्राम पंचायत बिजोरी पठार में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है।

ग्राम पंचायत बिजोरी पठार में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। यहां न सिर्फ निर्माण कार्य में मनमानी की जा रही है मिस्त्री व मजदूर के भरोसे भवन का निर्माण चल रहा है। बैगर इंजीनियर की उपस्थिति में पिलर और बीम की ढलाई की जा रही है। इतना ही नहीं निर्माण कार्य में मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। यहां निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया जा रहा है। जिसमे गवर्मेंट के हिसाब से 9 तगाड़ी गिट्टी 4.5 रेत 1बैग सीमेंट डालना है लेकिन काम डाला जा रहा है ग्रामवासियों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा रेत सीमेंट की जगह डस्ट का उपयोग किया जा रहा हैं जबकि बीम कालम रेत सीमेंट का उपयोग किया जाता हैं जबकि ठेकेदार के द्वारा 14 तगाड़ी गिट्टी 12 तगाड़ी डस्ट 2 तगाड़ी सीमेंट डलवाया जा रहा जिसे देखने वाला भी कोई नहीं है। आश्चर्य की बात तो यह है महीने पहले काम शुरू हुआ है, लेकिन अब तक योजना से संबंधित बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। किस विभाग से कितनी लागत से काम हो रहा है और भवन कौन सा बन रहा है, इसकी भी कोई जानकारी यहां उपलब्ध नहीं है।विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। यह बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। रिपोर्टर गंगाराम इनवाती