सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत छात्राओं को निशुल्क सायकल किया गया वितरण , मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अजजा जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह मरावी रहे उपस्थित
सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत छात्राओं को निशुल्क सायकल किया गया वितरण , मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अजजा जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह मरावी रहे उपस्थित
बलरामपुर :- जिले जनपद पंचायत शंकरगढ़ के हायर सेकंडरी स्कूल मानपुर , स्वामी आत्मानंद कन्या हाई स्कूल शंकरगढ धारा नगर , मनोहरपुर हाई स्कूल में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं के छात्राओं को निःशुल्क सायकल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह मरावी , मंजू अग्रवाल , भाजपा प्रदेष उपाध्यक्ष उद्देश्वरी पैकरा , कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल , जिला पंचायत सदस्य विजेता तिर्की थे। कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। राज्य गीत का गायन विद्यालय की छात्राओं ने किया।

इस अवसर पर भाजपा अजजा जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह मरावी ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं के लिए इस योजना को बहुत ही लाभकारी बताया और शासन की कल्याणकारी योजना निरूपित किया तथा छात्राओं को बधाई भी दी और सरस्वती सायकल योजना की प्रशंसा की। उन्होंने इस योजना को बेटियों की शिक्षा लिए शासन के द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

अजजा जिला अध्यक्ष ने सभी हितग्राही छात्राओं को बधाई देते हुए छात्राओं को सायकल मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शाला आने जाने के लिए सायकल के रूप में एक साधन के मिल जाने से कई छात्राओं को अब पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी और वे उत्साह पूर्वक विद्यालय आएंगी।

