उण्डखा के पास पिकअप से भिड़ी मिनी बस पलटी, एक की मौत, 19 लोग हुए घायल बाड़मेर-चौहटन सड़क मार्ग पर हादसा, बाड़मेर से चौहटन जा रही थी
उण्डखा के पास पिकअप से भिड़ी मिनी बस पलटी, एक की मौत, 19 लोग हुए घायल बाड़मेर-चौहटन सड़क मार्ग पर हादसा, बाड़मेर से चौहटन जा रही थी
उण्डखा के पास पिकअप से भिड़ी मिनी बस पलटी, एक की मौत, 19 लोग हुए घायल
बाड़मेर-चौहटन सड़क मार्ग पर हादसा, बाड़मेर से चौहटन जा रही थी
बाड़मेर
सदर थाना क्षेत्र में चौहटन बाड़मेर सड़क मार्ग पर रविवार शाम उंडखा गांव के पास एक मिनी बस व पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक जने की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 19 जने घायल हो गए। बस बाड़मेर से चौहटन जा रही थी और पिकअप सामने से आ रही थी।
उप निरीक्षक बगडूराम ने बताया कि चौहटन बाड़मेर सड़क मार्ग पर उंडखा के पास मिनी बस व पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार गणपत (35) पुत्र भीखाराम निवासी अंबेडकर कॉलोनी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे में 19 लोग घायल हो गए हैं। मिनी बस में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया और यहां उपचार के दौरान अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थानाधिकारी गंगाराम विश्नोई भी अस्पताल पहुंचे।
निगेटिव न्यूज
मिनी बस में सवार 5 लोग गंभीर घायल
सदर थाना पुलिस के अनुसार धन्ना राम खान पुत्र कादू खां निवासी गोलियार, पुत्र चेतनराम निवासी गोलियार, चंद्राराम
पुत्र पूनमाराम निवासी सनाऊ, मोहन राम पुत्र पुरखाराम निवासी गोलियार, रिडमलराम पुत्र बगताराम निवासी गोलियार, उम्मेद सिंह पुत्र छगन सिंह निवासी रोहिड़ा पाड़ा बाड़मेर, मेहराराम पुत्र भूराराम निवासी तारातरा रुखाराम पुत्र दुर्गाराम निवासी हीरा की ढाणी, पवनी पूनमाराम निवासी सनाऊ, मूलाराम पुत्र भगवानाराम निवासी तारातरा अनवर खान पुत्र अहमद खान निवासी गोलियार, लूणा खां पुत्र सतार खान गोलियार, भूरा
भरत कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गोलियार, बिंजाराम पुत्र निंबाराम निवासी ठंडखा, चंपालाल पुत्र जगदीशराम निवासी तारातरा जिम्मा खान पुत्र सेहत 'खान निवासी गोलियार, मुबारक खान पुत्र पांधे खान निवासी गोलियार, आदुराम पुत्र पत्नी कुंपाराम निवासी गोलियार, सुंदर पुत्री कूंपाराम निवासी शिवपुरा गोलियार घायल हो गए हैं। जिन्हें राजकीय अस्पताल पहुंचाया।