नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला

शाजापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर मक्सी के पास बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मक्सी की एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला चिकित्सालय शाजापुर भेजा गया है जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। हाईवे पर हुए हादसे में शैलेंद्र (47), कादिल त्रिपाठी (62), हरीश चौहान (42) तथा मुकेश चौहान (53) सभी निवासी इंदौर के हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष लोगों को मामूली चोट लगी है। यह हादसा जैनपथ होटल के सामने हुआ है। 108 एंबुलेंस के ईएमटी अनूप मंडलोई घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि बस गुना से इंदौर की ओर जा रही थी और हादसे का शिकार हो गई। नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला शहर में आए दिन हादसे हो रहे हैं। एक दिन पहले भी भिंड से उज्जैन जा रहे लोगांे की कार हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें एक की मौत और दो लोग घायल हो गए थे। इसके पहले भी पांच युवक मौत के मुंह में समा गए थे।

नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला

शाजापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर मक्सी के पास बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मक्सी की एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला चिकित्सालय शाजापुर भेजा गया है जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया।
हाईवे पर हुए हादसे में शैलेंद्र (47), कादिल त्रिपाठी (62), हरीश चौहान (42) तथा मुकेश चौहान (53) सभी निवासी इंदौर के हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष लोगों को मामूली चोट लगी है। यह हादसा जैनपथ होटल के सामने हुआ है। 108 एंबुलेंस के ईएमटी अनूप मंडलोई घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि बस गुना से इंदौर की ओर जा रही थी और हादसे का शिकार हो गई।
नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला
शहर में आए दिन हादसे हो रहे हैं। एक दिन पहले भी भिंड से उज्जैन जा रहे लोगांे की कार हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें एक की मौत और दो लोग घायल हो गए थे। इसके पहले भी पांच युवक मौत के मुंह में समा गए थे।