हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच भाजपा प्रत्याशी का टिकट हुआ चेंज
मसूदा ब्यावर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रविवार को अभिषेक सिंह चौहान को प्रत्याशी घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओ में रोष व्याप्त हो गया। मीडिया एवं सोशल मीडिया पर विरोध करने पर रात्रि को 11:00 बजे मसूदा भाजपा का टिकट होल्ड पर रखा गया। सोमवार सुबह भारतीय जनता पार्टी हाई कमान द्वारा अभिषेक सिंह चौहान का टिकट काटकर वीरेंद्र सिंह कानावत को दिया गया। उक्त अदला बदली पूरे विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

