बेटा हीरा है तो बेटी मोती है- डाॅ० मदन मोहन मिश्र
पारिजात धाम पर चल रही नो दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन में भक्त हुए मंत्रमुग्ध
बेटा हीरा है तो बेटी मोती है- डाॅ० मदन मोहन मिश्र
सुल्तानपुर। बुधवार को श्रीठाकुर कल्पवृक्ष(पारिजात)भगवान के परिसर प्रांगण में चल रही नो दिवसीय श्री राम कथा के पांचवे दिन मंत्र उच्चारण के साथ पंडित बृजेश शास्त्री जी वा चंद्रशेखर जी ने कथा का शुभारंभ करवाया। मुख्य अतिथि के रूप में चंदन नारायण सिंह अध्यक्ष भाजपा यूवा मोर्चा, विनय सिंह राणा प्रताप पीजी कॉलेज, उमेश जायसवाल, रहे।
कथा वाचक के रूप में पूज्य गुरुदेव मानस कोविद डाॅ० मदन मोहन मिश्र जी ने कहा भगवान श्री राम ने आदिवासी शबरी माता के बेर खाकर पूरी दुनिया को भेदभाव और जातिवाद के खिलाफ समरसता का संदेश दिया। भगवान राम के आदर्शों पर चलकर, हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं । और हमें बेटी के पैदा होने पर खुद को गर्व महसूस करना चाहिए बेटा एक पीढ़ी को संभालता है तो वही बेटी दो पीढ़ियों को आगे लेकर जाती है। बेटा यदि हीरा है तो बेटी भी मोती है। बेटा बेटी का भेदभाव ना करें। सभी श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।
कल्पवृक्ष सेवा समिति के अंकित श्रीवास्तव, विकास चौरसिया, सत्यम चौरसिया, गोकुल प्रसाद, राकेश सिंह,नीतेश पाल, आशीष चतुर्वेदी, दिलीप सिंह ,अनिल सिंह , पुनम आदि सदस्या वा सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

