पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने किया श्रीराम कथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने किया श्रीराम कथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

हिंदुस्तान न्यूज नेटवर्क छिंदवाड़ा - रविवार को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी ने भाजपा नेताओं के साथ श्रीराम कथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया ।


ज्ञात हो की आयोजक श्रीराम संकल्प सेवा समिति अध्यक्ष श्री अजय रामदास जी द्वारा आगामी 20 से 28 सितंबर तक नगर में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमे चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषित जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का प्रवाह होगा ।

इस दौरान विस विस्तारक श्री अलकेश रजक, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरपाल इनवाती, मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, वरिष्ठ नेता राधेश्याम पटेल, सुरेश शर्मा, मनोज भार्गव, दिलीप बंटू चौहान, रहेश वर्मा, अजय चौरसिया, शुभम पालीवाल, पंकज साहू समेत आयोजन समिति सदस्यगण मौजूद रहे ।