चित्रांश स्मार्ट किड्स एकेडमी ने मनाया सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर चित्रांश किड्स अकैडमी मैं धूमधाम से नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ मनाया गया समारोह

चित्रांश स्मार्ट किड्स एकेडमी ने मनाया सांस्कृतिक कार्यक्रम
चित्रांश स्मार्ट किड्स एकेडमी ने मनाया सांस्कृतिक कार्यक्रम

 चित्रांश स्मार्ट किड्स एकेडमी ने मनाया नन्हे-मुन्ने बच्चों के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम

सुल्तानपुर आज के बच्चे ही कल का भविष्य है बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ देश प्रेम की भावना जागृत करने मे चित्रांश स्मार्ट किड्स एकेडमी निरंतर प्रयास कर रही है। जिले के कादीपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चित्रांश स्मार्ट एकेडमी  ने अपने संस्थान में 76 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम से बच्चों  के साथ मनाया।

मुख्य अतिथि के रूप में अमित श्रीवास्तव वीरू प्रधान रानीपुर कायस्थ के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात सुंदरकांड का पाठ नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ किया गया। अकादमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा देश भक्ति गीत देश भक्ति नाटक ,झांकी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । और पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० मंगला प्रसाद वरिष्ठ पत्रकार, श्याम चंद्र श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि नरेंद्र श्रीवास्तव, निभा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

संस्थान की डायरेक्टर निष्ठा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों और नन्हे मुन्न बच्चों का प्रेम पूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में विनय कुमार श्रीवास्तव नम्रता श्रीवास्तव, प्राची श्रीवास्तव ,अभिनव श्रीवास्तव ,संदीप श्रीवास्तव ,सत्यम श्रीवास्तव, तरुण श्रीवास्तव, अमित चतुर्वेदी आदि आज शिक्षक वा अभिभावक उपस्थित रहे।