जनपदस्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता का डायट महराजगंज में हुआ आयोजन।
महराजगंज। धनेवा-धनेई स्थित डायट में प्राचार्य सुरेश प्रताप सिंह, उप प्राचार्य अभिजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में स्पेल बी प्रतियोगिता प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। जिसमें प्राथमिक में 15 उच्च प्राथमिक में 25 तथा कंपोजिट में 20 विद्यार्थियों ने प्रतिभा किया। विद्यार्थियों के प्रश्न पत्र का मूल्यांकन सुनील कुमार भारती, प्रवक्ता डॉक्टर अरशद जमील, डॉ सूरज प्रकाश मिश्रा, डॉ अरुण मिश्रा द्वारा किया गया। प्राथमिक में मारुति नंदन प्रथम, अरशद अली द्वितीय तथा विवेक तृतीय, उच्च प्राथमिक स्तर पर सविता गुप्ता प्रथम, अनुराधा विश्वकर्मा द्वितीय तथा किरण प्रसाद तृतीय, कंपोजिट विद्यालय में रितिका, स्पर्श तिवारी प्रथम, अश्वनी द्वितीय तथा राजन यादव तृतीय रहे। डायट के उप प्राचार्य अभिजीत सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देखकर सम्मानित किया गया। अभिजीत सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बेसिक स्तर पर भाषा एवं अंग्रेजी का विशेष महत्व है। दोनों भाषाओं में बच्चों को दक्ष बनाना अति आवश्यक है तथा अपने विद्यालय को निपुण बनाना आवश्यक है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी डायट प्रवक्ता तथा कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

