सांवलियाजी मंदिर के भंडारे से निकली 5 करोड़ से अधिक दान राशि, शेष गणना बाकी

सांवलियाजी मंदिर के भंडारे से निकली 5 करोड़ से अधिक दान राशि, शेष गणना बाकी

The Bharat News Network 

Chittorgarh News : जिले में स्थित मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में शुक्रवार को भंडार खोला गया। इसमें शाम तक 05 करोड़ 25 लाख 25 हजार रुपए की गणना हुई है। भंडार से निकली शेष राशि की गणना आगामी दिनों में की जाएगी। वर्षों पूरानी परम्परा के अनुसार भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को ठाकुरजी का भंडार खोला जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पर भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी का भंडार खोला गया। इसके प्रथम चरण की गणना में 05 करोड़ 25 लाख 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। वहीं शेष बची राशि की गणना 15 तारीख को की जाएगी। शुक्रवार को की गई गणना में श्री सांवलियाजी मन्दिर मण्डल बोर्ड के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, बोर्ड सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, अशोक कुमार शर्मा, श्रीलाल कुलमी, भैरूलाल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी नन्दकिशोर टेलर, सम्पदा व गौशाला प्रभारी कालु लाल तेली सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद थे। साथ ही भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर, श्री सांवलियाजी मंदिर कार्यालय के भेंट कक्ष कार्यालय में प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना व नगद व मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना भी आगामी दिनों में होगी।