बांग्लादेश बॉर्डर पर पहुंची खूबसूरत लड़की, BSF ने पूछा- कौन हो? पहचान जानते ही हर कोई देने लगा बधाई लेकिन
नई दिल्ली. हाल ही में बांग्लादेश की एक महिला ढाका से पहले भारत-बांग्लादेश सीमा पर पहुंची और फिर कानूनी तरीके से उसने भारतीय सीमा में प्रवेश किया. बॉर्डर पर उससे BSF ने भारत में प्रवेश का कारण पूछा.
इस दौरान महिला ने बताया कि वो भारत की बहू और बांग्लादेश की बेटी है. भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव इस वक्त अपने चरम पर हैं. इसी बीच दोनों देशों के बीच मुहब्बत की कहानी जान हर कोई हैरान रह गया. यह महिला भारत में शादी करने के लिए पहुंची है. उसका पति अनिरबन महापात्रा पश्चिमी बंगाल के नार्थ 24 परगना के पूर्व मेदिनीपुर का रहने वाला है.
महिला का नाम संचिता है. वो मूल रूप से बांग्लादेश की राजधानी ढाका की रहने वाली है. संचिता एमबीबीएस डॉक्टर है. कुछ साल पहले अनिरबन मेडिसिन की पढ़ाई करने के लिए ढाका गया था. दोनों की मुलाकात हुई और साल 2018 से वो एक दूसरे को डेट करने लगे. साल 2024 में दोनों ने बांग्लादेश में ही कानूनी तरीके से शादी कर ली थी. इसके बाद पिछले साल शेख हसीना सरकार के पतन के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच नफरत की खाई बढ़ने लगी. हर तरफ वहां हिन्दू-मुस्लिम तनाव का माहौल था लेकिन इसके बावजूद दोनों के प्यार पर इसका ज्यादा फर्क नहीं पढ़ा.
पहली बार भारत आई संचिता
अब पहली बार संचिता भारत में आई है और दोनों ने अरनिबन के माता-पिता की मौजूदगी में बंगाली रिति रिवाजों से शादी की. उसे इस बात का दुख है कि उसके रिश्तेदार शादी का हिस्सा बनने के लिए भारत नहीं आ पाए. संचिता का कहना है कि वो शादी के बाद एक सप्ताह में बांग्लादेश लौट जाएगी. हालांकि अष्टमंगला तक वो वापस भारत में रहने के लिए लौट आएगी.
'भारत की बहू बनकर खुश हूं'
संचिता का कहना है कि वो भारत की बहू बनकर बेहद खुश है. बता दें कि इससे पहले एक समारोह बांग्लादेश में भी आयोजित किया गया था. इस दौरान अरनिबन के परिवार के सदस्य भी वहां पहुंचे थे. उनका वहां भव्य स्वागत किया गया था. बताया गया कि रिसेप्शन में कई मुस्लिम गेस्ट भी थे. दोनों ने वहां संचिता के परिवार और उनके रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की थी। अब भारत में दोनों एक बार फिर पवित्र बंधन में बंध गए हैं.

